किशननगर में 42 लाख की लागत से होंगे विकास के काम

Web Editor
1 Min Read

किशननगर में 42 लाख की लागत से होंगे विकास के काम
देहरादून। किशननगर चौक स्थित मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने किशन नगर वार्ड के निवासियों को 42 लाख की लागत से होने वाले कामों की सौगात दी है।
कृष्णानगर वार्ड में हुए कार्यक्रम के दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मेयर गामा ने कहा कि नगर निगम ने वार्डों में नालियां, सड़क से लेकर सामुदायिक भवन तक बनाए हैं। कहा कि निगम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी काम कर रहा है। नगर निगम ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ठोस कार्य किए हैं। नगर निगम ने पथ प्रकाश व्यवस्था को भी मजबूती दी है। स्वच्छता सर्वेक्षण विषय पर भी नगर निगम ने गंभीर प्रयास किए हैं।
इस दौरान पार्षद नंदिनी, सहायक अभियंता रविंद्र पवार, अवर अभियंता विनोद थपलियाल, रवि बोहरा, पंकज जोशी, अनिल डबराल, दीपक सकलानी, चंद्र सागर उनियाल आदि मौजूद रहे।
फोटो

Share This Article
Leave a Comment