तय समय पर होंगे निकाय चुनाव

Web Editor
1 Min Read

तय समय पर होंगे निकाय चुनाव
देहरादून।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव समय पर ही होंगे। अभी निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जिलों से सरकार को परिसीमन की रिपोर्ट मिल जाएंगी।
सचिवालय में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और भाजपा संगठन निकाय चुनाव को तैयार हैं। निकायों के कुछ वार्डों का परिसीमन और कुछ के विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। डीएम इस प्रक्रिया में लगे हैं और उन्हें तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी तो सरकार राज्य निर्वाचन आयोग को यह प्रस्ताव भेज देगी। निकायों में नवंबर माह में चुनाव प्रस्तावित हैं।

Share This Article
Leave a Comment