विधानसभा में हुई भर्तियों पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, वहीं दरोगा भर्ती की जांच विजिलेंस को दी

Web Editor
1 Min Read

विधानसभा में हुई भर्तियों पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ियों की बात भी सामने आई हैं। में विधानसभा अध्यक्ष से भी इसको लेकर अनुरोध करूंगा। सीएम के अनुसार अभी तक की सभी भर्तियों की जांच कराने का आग्रह विधानसभा अध्यक्ष से करूंगा। सीएम ने साफ कहा कि विधानसभा में भर्तियां किसी भी काल खंड में हुई उस पर जांच की मांग करूँगा। जांच में सरकार का पूरा सहयोग रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने दरोगा भर्ती मामले में विजिलेंस को जांच सौप दी है।

Share This Article
Leave a Comment