बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाना जरूरी है: डॉ स्वामी एस चंद्रा

JJTK Desk
2 Min Read

देहरादून। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी -1988) के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में सोशल इंटर्नशिप करने वाले 4 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम अशोक कुमार, दिलखुश, ऋषि कुमार, प्रिंस कुमार ने अपने हाथों से तैयार किए कागज के गुलदस्ते भेंट किए। प्रशिक्षकों ने डॉ स्वामी एवं अर्चना रुहेला जी को पुष्प गुच्छ भेंट किए।
डीआईटी यूनिवर्सिटी के चार सर्वश्री अभिनव चंद्रा, विक्रांत वीर सोलंकी, काजल राय एवं अक्षिता आले प्रशिक्षुओं द्वारा दिनाँक 26 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक सोशल इंटर्नशिप के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में बच्चों को शिक्षण कार्य कराने में सहयोग किया।
शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष -डॉ स्वामी एस चंद्रा ने बताया कि प्रति वर्ष विभिन्न महाविद्याल एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं सोशल इंटर्नशिप हेतु प्रशिक्षण आते हैं, संस्था का प्रयास रहता है प्रशिक्षण के समय समाज से जुड़ी हर विषय समझाने का प्रयास किया जाता है। बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाना जरूरी है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना रुहेला ने बताया कि प्रशिक्षु बहुत अच्छी तरह से बच्चों को पढ़ा रहे थे, उनको भी काफी कुछ सीखने को मिलता है। प्रशिक्षु अभिनव चंद्रा, विक्रांत वीर सोलंकी, काजल राय एवं अक्षिता आले ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों ने भी अपने अनुभव बताए, इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता, गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।

Share This Article
Leave a Comment