श्री राम: नगर निगम ने शहर के चौराहें किए रोशन
मुख्य चौराहों को रोशन करने के लिए लड़ियां लगाई
देहरादून: शहर काफी हद तक श्री राममय हो गया है। देहरादून नगर निगम ने अपने बजट से चौराहों को रोशन कर दिया है। मंगलवार से चौराहों पर लड़ियां लग गई हैं। वहीं स्ट्रीट लाइट के पोलों में श्री राम के चित्र और दीय का चित्र लगाने की भी योजना है।
शहर को पूरी तरह से राममय बनाने पर काम चल रहा है। इसमें नगर निगम के अलावा अन्य विभाग भी काम कर रहे हैं। फिलहाल नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों में लड़ियां लगा दी है। रात की चौराहे रोशनी से जगमग हो रहे हैं। मुताबिक बुद्धा चौक, लैंसडाऊन चौक, सर्वे चौक, घंटाघर, ग्लोब चौक आदि जगहों को लड़ियों से रोशन कर दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि निगम अपने बजट से चौराहों में लड़ियां लगा रहा है। कई जगह लड़िया लग गई है।
श्री राम: नगर निगम ने शहर के चौराहें किए रोशन

Leave a Comment Leave a Comment

