डीएवी में एबीवीपी 14 साल बाद हारी, आर्यन का कब्जा 

Web Editor
2 Min Read

एबीवीपी 14 साल बाद हारी, आर्यन का कब्जा
देहरादून. डीएवी पीजी कॉलेज चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन ने कब्जा किया। आर्यन से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सिद्धार्थ अग्रवाल ने एबीवीपी उम्मीदवार यशवंत सिंह को हराया। ऐसे में पिछले 14 साल से अध्यक्ष पद जीत रही एबीवीपी को इस बार झटका लगा। वहीं अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार राहुल जग्गी तीसरे स्थान पर रहे।
अध्यक्ष पद आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल को 1313 वोट मिले। एबीवीपी से यशवंत सिंह पंवार 1131 मत मिले। बता दे कि एबीवीपी पिछले 14 साल से अध्यक्ष पद पर जीती आ रही थी। इस बार आर्यन ने एबीवीपी को हराकर बड़ा झटका दिया। जबकि एबीवीपी से पूर्व छात्र नेताओं ने पूरी ताकत लगायी हुई थी। वहीं सचिव पद पर एबीवीपी के सुमित कुमार पहले ही निर्विरोध जीत गए थे। वहीं उपाध्यक्ष पद में दिवागर ग्रुप के अनुज शाह ने 1496 वोट लेकर जीत हासिल की। एबीवीपी के करन घाघट को 757 और एसएफआई के राजेन्द्र सिंह को 457 मत मिले। सहसचिव पर एबीवीपी के चंद्रशेखर 1754 मत लेकर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद में एबीवीपी से जागृति गुंसाई और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद में एनएसयूआई की शालिनी भंडारी ने जीत हासिल की।

Share This Article
Leave a Comment