अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने सुशीला बलूनी की पूछी कुशलक्षेम

Web Editor
1 Min Read

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने सुशीला बलूनी की पूछी कुशलक्षेम
देहरादून।
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व अन्य पिछड़े वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा के साथ ही मंच के महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , सयोंजक सुमन भंडारी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने हेतु हिमालयन संस्थान के जॉली ग्रांट पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का संज्ञान लिया।
अशोक वर्मा व जगमोहन सिंह नेगी ने डॉक्टर से मिलकर बलूनी की स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सुशीला बलूनी को मिलकर कुशलक्षेम पूछी और ईश्वर से उनकी कुशलक्षेम की प्रार्थना की। अशोक वर्मा ने भगवान से कामना की जल्द सुशीला बलूनी जी का स्वास्थ्य ठीक करें।

Share This Article
Leave a Comment