मृतक पशुओं का विषय वन मंत्री के समक्ष रखा: लालचंद शर्मा

Web Editor
2 Min Read

मृतक पशुओं का विषय वन मंत्री के समक्ष रखा: लालचंद शर्मा

देहरादून।

कांग्रेस में देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने वन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार को पत्र के माध्यम से महानगर देहरादून के अन्तर्गत मृतक पशुओं को दफनाने के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं मिल पा रही है के विषय में अवगत कराया। पत्र के माध्यम से कहा गया कि देहरादून शहर की कुछ स्थलों पर सड़कों में पडे़ मृतक पशुओं को दफनाये जाने के लिए वन विभाग मना कर रहा है। पूर्व में वन विभाग द्वारा मृतक पशुओं को दफनाने से मना नहीं किया जाता था। लेकिन अब वन विभाग द्वारा मना किया जा रहा है और सरकार गहरी नींद में सो रही है।
लालचन्द शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार यह कैसी स्मार्ट सिटी बना रही है जिसमें देहरादून की सड़कों पर मृतक पशुओं को दफनाए जाने का सरकार के द्वारा कोई इंतजाम नही किया गया है।
शर्मा ने कहा कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मृतक पशुओं को उठाने का काम नगर निगम का है। इसके लिए नगर निगम ने ये काम ठेके पर दिया हुआ है। अब ठेकेदार के लोग मृत पशुओं को दफनाने के लिए जा रहे हैं तो वन विभाग मना कर रहा है। ऐसे में मृत पशु कहां जाएंगे। ऐसे में शहर में बीमारी फैलने की संभावना हो सकती है। लालचन्द शर्मा ने मांग कि की मृतक पशुओं को दफनाने जाने के लिए प्रतिबंध हटाया जाए।
लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि घर के पास पेड़ होने पर अगर मकान मालिक को कोई काम कराने ये किसी सहूलियत को लेकर कुछ करना है तो इसके लिए वन विभाग की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अभी इसका शासनादेश नहीं हुआ है। वहीं विकास कार्यों के चलते जंगलों के कटने से बंदरों का आतंक शहरी इलाकों में हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment