म्यूटेशन ऑनलाइन करने की व्यवस्था का स्वागत, जनता को मिली राहत: लालचंद शर्मा

Web Editor
2 Min Read

म्यूटेशन ऑनलाइन करने की व्यवस्था का स्वागत, जनता को मिली राहत: लालचंद शर्मा
देहरादून।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि देहरादून नगर निगम की ओर से म्यूटेशन यानी दाखिल खारिज की व्यवस्था ऑन लाइन करने से अब पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। अब लोगों की फाइलों को लंबित नहीं रखा जा सकेगा। कहा कि वर्तमान में सैकड़ों की संख्या में म्यूटेशन की फ़ाइल लंबित है। लेकिन नगर निगम की इस व्यवस्था का स्वागत है। इसके लिए मेयर सुनील उनियाल गामा जी और नगर आयुक्त मनुज गोयल जी का आभार है। नगर निगम में अपने मकान का म्युटेशन कराने के लिए लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती थी। फाइलों को पेंडिंग में डाल दिया जाता था। कुल मिलाकर म्यूटेशन से जूड़े कामों को लेकर आम जनता को परेशान किया जाता था। कांग्रेस की ओर से पूर्व में ये विषय कई बार उठाया गया है। कि म्यूटेशन को ऑनलाइन कर दिया जाए। अब ऑनलाइन प्रक्रिया से जनता का दाखिल खारिज हो जाएगा। जनता को बाबुओं के टेबल के चक्कर नहीं मारने होंगे। कहा कि अब पूरी व्यवस्था पारदर्शी होगी। अब कांग्रेस की मांग है कि ऑनलाइन प्रक्रिया में कम समय में म्युटेशन हो जाये। साथ ही कांग्रेस की सरकार से मांग है कि देहरादून नगर निगम की तर्ज पर अन्य नगर निकायों में भी म्युटेशन को ऑनलाइन किया जाए। ताकि राज्य के अन्य शहरों के लोगों को भी राहत के साथ ही एक अच्छी सुविधा मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment