स्मार्ट सिटी के कामों से हटायी गयी कंपनी के भुगतान की लेखा जोखा की जांच हो: लालचंद शर्मा

Web Editor
1 Min Read

स्मार्ट सिटी के कामों से हटायी गयी कंपनी के लेखा जोखा की जांच हो: लालचंद शर्मा
देहरादून।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि देहरादून में स्मार्ट सिटी का काम कर रही ब्रिज एंड रूफ कंपनी को हटाकर सरकार ने अच्छा काम किया है। कंपनी का काम काफी खराब था। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा। कांग्रेस शुरू से ही मांग उठा रही थी कि इस कंपनी की जगह किसी ओर सरकारी एजेंसी को स्मार्ट सिटी काम दिया जाना चाहिए। हालांकि सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। कांग्रेस की सरकार से मांग है कि इस कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने के साथ ही इस कंपनी के कामों का थर्ड पार्टी जांच की जानी चाहिए। साथ ही इस कंपनी को अभी तक कितना भुगतान हुआ है, इसका लेखा जोखा भी सार्वजनिक होना चाहिए। सरकार ने लोनिवि, जल संस्थान और पेयजल निगम को अब स्मार्ट सिटी के बचे काम की जिम्मेदारी दी है। पहले से इन विभागों को काम देना था।

Share This Article
Leave a Comment