मतदान के बाद जन समस्या सुनने मैदान में उतरे धर्मपुर विधायक विनोद चमोली

Web Editor
1 Min Read

देहरादून।
विधानसभा चुनाव का मतदान होने के बाद धर्मपुर विधायक विनोद चमोली अपनी विधानसभा के क्षेत्रों में लोगों की समस्या सुनने के लिए मैदान में उतर गए हैं। इसी क्रम में विनोद चमोली ने रविवार को रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी क्लेमेनटाउन में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी जन समस्या सुनी।
बैठक के दौरान धर्मपुर विधायक विनोद चोमली ने कहा की चुनाव तो हर पांच साल में आते हैं, लेकिन सबसे बड़ी प्राथमिकता जनता की समस्या का निराकरण करना होता है। ऐसे में वे अलग अलग इलाकों में जनता के मीटिंग करके उनकी जन समस्या पूछ रहे हैं। बैठक के दौरान लोगों ने अपने इलाके की समस्या विनोद चमोली के सामने रखी। इस दौरान विनोद चमोली ने कहा कि पिछले 5 साल में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित में कई काम किए गए। आगे भी इसी तरह से जनता के लिए काम किया जाता रहेगा। विनोद चोमली ने कहा कि लोगों को अपने विधायक से काफी उम्मीद होती है। विधायक को हमेशा ये ही प्रयास करना चाहिय की लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता की ओर से मिले समर्थन के लिए वे उनका आभार भी जताते हैं।

Share This Article
Leave a Comment