ताबातोड़ बैठकों, सभा से हीरा सिंह बिष्ट के प्रचार ने पकड़ा जोर, मिल रही मजबूती, भाजपा प्रत्याशी की राह आसान नहीं

Web Editor
1 Min Read

ताबातोड़ बैठकों, सभा से हीरा सिंह बिष्ट के प्रचार ने पकड़ा जोर, मिल रही मजबूती, भाजपा प्रत्याशी की राह आसान नहीं
देहरादून।
ताबातोड़ बैठकों, सभा के चलते कांग्रेस से रायपुर प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की रहा आसान नहीं है। कई इलाकों में हीरा सिंह बिष्ट मजबूत नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नाला पानी, नेहरू कॉलोनी, अजबपुर, सरस्वती विहार, नेहरुग्राम, मालदेवता, एमडीडीए कॉलोनी चंदर नगर, अपर राजीव नगर, मालदेवता से सटे इलाके आदि जगह हीरा सिंह बिष्ट को मजबूती मिल रही है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार हीरा सिंह बिष्ट के का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा, भूपेंद्र फरासी और त्रिलोक सिंह सजवाण के आने के बाद कई इलाकों में हीरा सिंह बिष्ट को मजबूती मिली है। वहीं बिष्ट के साथ कई युवा भी प्रचार में लगे हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की राह आसान नहीं मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान रायपुर विधानसभा में कांटे की टक्कर हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment