बलबीर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Web Editor
1 Min Read

देहरादून।
गुरुवार रात को बलबीर रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी। गुरुवार रात करीब दस बजे डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बलबीर रोड पर घायल अवस्था में पड़ा है। जिसे किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मारी गयी है। जिस पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिए 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शव को अस्पताल मोर्चरी रखा गया। मृतक का नाम विनोद कुमार पुत्र गुरु चरण सिंह निवासी पूर्ण बस्ती डालनवाला देहरादून उम्र 31 वर्ष है।

Share This Article
Leave a Comment