उत्तराखण्ड के 6.28 लाख किशोरों का वेक्सीनेशन 7 दिन में कर देगी सरकार, 800 एएनएम और 1000 वार्ड बॉय की भर्ती भी होगी

Web Editor
1 Min Read

उत्तराखण्ड के 6.28 लाख किशोरों का वेक्सीनेशन 7 दिन में कर देगी सरकार, 800 एएनएम और 1000 वार्ड बॉय की भर्ती भी होगी
देहरादून।
रेसकार्स बन्नू स्कूल में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों का कोविड टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया कि उत्तराखण्ड के 6.28 लाख किशोरों का वेक्सीनेशन 7 दिन में कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकार्स के लिए रंगाई, पुताई के कार्यों के लिए 25 लाख रूपये दिये जायेंंगे। सीएम ने ये भी ऐलान किया कि राज्य में भी एनएफएसए कार्ड धारकों को 10-10 किलो गेंहू एवं चावल दिया जा रहा है, जो कि इस पूरे वित्तीय वर्ष में दिया जायेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा इस आयु वर्ग के राज्य में बाहरी प्रदेशों से पढ़ने वाले किशोरों का टीकाकरण भी होगा। 800 एएनएम के पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया की जायेगी। 3000 नर्सिंग स्टाफ एवं 01 हजार वार्ड बॉय भी जल्द भर्ती किये जायेंगे।

Share This Article
Leave a Comment