फोनपे के 600 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर हुए

JJTK Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। आज फोनपे ने, यह घोषणा की है कि अब हमारे प्लेटफॉर्म पर 600 मिलियन (60 करोड़) रजिस्टर्ड यूजर है। यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो इस साल अपने 10वीं वर्षगाँठ मना रही है। फोनपे ने अपनी वित्तीय सेवाओं और तकनीकी समाधानों के द्वारा करोड़ों ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है। फोनपे द्वारा अपने उत्पाद और सेवा पेशकशों में लगातार सुधार और प्लेटफ़ॉर्म के लिए बढ़ती ग्राहकों की पसंद ने इस मील के पत्थर तक पहुँचने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए, फोनपे के को-फाउंडर और सीईओ, समीर निगम जी ने कहा कि- “फोनपे पर 60 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर होना हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारी प्रत्येक उपलब्धि हमें एक सशक्त और समावेशी वित्तीय इकोसिस्टम बनाने के हमारे लक्ष्य के और पास ले जाती है। हम अपने यूजर की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने और भारत के डिजिटल परिवर्तन में योगदान देने के लिए स्वदेशी समाधानों का विकास जारी रखेंगे।
कंपनी ने एक सिक्योर पेमेंट सिस्टम विकसित किया है जिसका फोकस विश्वसनीयता, तेज गति और पर्सनल ट्रांजेक्शन एक्सपीरियंस है और उसी के कारण कंपनी से लाखों यूजर का भरोसा जीता है। फोनपे के मर्चेंट नेटवर्क का देशभर में व्यापक रूप से अपनाया जाना, इस विकास का मुख्य कारण रहा है, जिससे ग्राहकों और मर्चेंट्स दोनों के लिए एक मज़बूत डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम का निर्माण हुआ है, जो दोनों को एकसमान रूप से प्रभावी सेवाएं प्रदान करता है।

Share This Article
Leave a Comment