राहुल गांधी की जनसभा पर काले झंडे दिखाने जा रहे भाजयुमों कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

Web Editor
2 Min Read

देहरादून।

राहुल गांधी की जनसभा पर काले झंडे दिखाने जा रहे
राजस्थान में एक बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने रैली स्थल से पहले ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिन्हें राहुल गांधी की रैली पूरी होने तक पुलिस लाइन में रखा गया।
गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और पूर्व महानगर मंत्री राजेश रावत के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्र हुए। वहां पर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिर में काली पट्टी बांधकर और हाथ में काले झंडे लेकर रैली स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता राहुल गांधी वापस जाओ वापस जाओ वापस जाओ जैसे नारे भी लगा रहे थे। पुलिस ने नगर निगम के बाहर उधर चौक से पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक भी हुई। जिन्हें बस के जरिए पुलिस लाइन ले जाया गया। राहुल गांधी की रैली संपन्न होने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। भाजयुमो नेता श्याम पंत और राजेश रावत ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी तरह से इसका विरोध करते हैं।
इस अवसर पर राजेश रावत, श्याम पंत, सौरभ शर्मा, गौरव सहगल, गौरव कनौजिया, वरुण वालिया, दीपक सकलानी, रोहित चौहान, सागर सोनकर, सूरज रावल, सौरभ कपूर, प्रवीण कुमार, प्रीतम सोनू सरदार वीरेंद्र रावत, प्रीतम सिंह विशाल कुमार आदि तमाम पूर्व युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment