डोभाल चौक पर हुआ गोलीकांड एक की हत्या, दो गंभीर

Web Editor
1 Min Read

डोभाल चौक पर हुआ गोलीकांड एक की हत्या, दो गंभीर

देहरादून। नेहरुग्राम क्षेत्र के डोभालवाला में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो बुरी तरह से घायल हो गए। जिस व्यक्ति की घटना में मौत हुई, उसका शव सोमवार सुबह मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल काटा। ऐसे में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

डोभाल चौक इलाके में रविवार रात गोलीकांड की घटना हुई। इस गोलीकांड में रवि बडोला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुभाष छेत्री और मनोज नेगी के भी गोली लगी और वे भी घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती है। घटना के पीछे लेनदेन का विवाद बताया गया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के कुछ लोगों ने इन तीनों पर फायरिंग कर दी। छह नंबर पुलिया के नजदीक रहने वाले रवि बडोला की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी के मुताबिक इनकी कोई आपसी रंजिश नहीं थी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment