देहरादून के खाली प्लॉटों पर पड़ेगा जुर्माना

Web Editor
2 Min Read

देहरादून के खाली प्लॉटों पर पड़ेगा जुर्माना
प्लॉट में घांस, साँप, कीड़े, मच्छर होने पर नगर निगम करेगा कार्रवाई
देहरादून। देहरादून नगर निगम की ओर से शहर के खाली प्लॉट पर बनी गंदगी को लेकर प्लॉट स्वामियों पर जुर्माना ठोका जाएगा। प्लॉट के आकार के हिसाब से जुर्माने की दर होगी। इस बाबत नगर आयुक्त मनुज गोयल ने वरिष्ठ मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना को आदेश जारी किए हैं।
इन दिनों शहर में डेंगू का प्रकोप चल रहा है। वहीं शहर में करीब तीन हजार खाली प्लॉट लोगों की दिक्कत बने हैं। इन खाली प्लॉट में मच्छर पैदा हो रहे हैं। वहीं झाड़ियां उगी है। ऐसे में खाली प्लॉट पर सांप, बिच्छु और कीड़े आ रहे हैं। जिससे आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। तमाम लोगों की ओर से नगर निगम में शिकायतें आ रही है कि खाली प्लॉट की वजह से लोग परेशान हैं। वहीं तमाम ऐसे लोग हैं जिनके देहरादून में खाली प्लॉट हैं और वो लोग पहाड़ में है या दिल्ली, यूपी आदि जगह रह रहे हैं। ये लोग कभी कभी अपने प्लॉट को देखने आते हैं और चल जाते हैं।
नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि शहर में जितनी भी खाली प्लॉट है, उसमें कूड़ा है, बिच्छू निकल रहे हैं, सांप तक आ रहे हैं। झाड़ियां है। इसके चलते आसपास के कई परेशान है। इस वजह से तमाम शिकायत उनके पास आयी है। इसके चलते मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को आदेश किए है, कि ऐसे सभी खाली प्लॉट के मालिकों के खिलाफ जुर्माना ठोका जाए। साथ ही प्लॉट स्वामी को कहा जाए कि अपने प्लॉट को व्यवस्थित तौर पर ठीक किया जाए। प्लॉट में गंदगी को लेकर नगर निगम इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment