कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन

Web Editor
1 Min Read

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन
देहरादून: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का आकस्मिक निधन हो गया है। आज चंदन रामदास अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण पर थे। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर किया।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।
वहीं कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में हमने एक सच्चा जनसेवक, खो दिया वे एक मृदुभाषी और सरल व्यक्ति थे, जो कि दलितो और पिछड़ों के बहुत बड़े हितैषी थे। समाज के सभी वर्गों के लोग उनसे बहुत प्रेम रखते थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment