स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ता की नियुक्तियों पर बनाया जा रहा भ्रम, डीजी हेल्थ बोली 824 पदों में से 816 की नियुक्ति जल्द, बाकी शेष 8 पदों पर तकनीकी कारण से अग्रिम आदेश तक रोक

Web Editor
2 Min Read

स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ता की नियुक्तियों पर बनाया जा रहा भ्रम, डीजी हेल्थ बोली 824 पदों में से 816 की नियुक्ति जल्द, बाकी शेष 8 पदों पर तकनीकी कारण से अग्रिम आदेश तक रोक
देहरादून।
डॉ0 विनीता शाह चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आज शुक्रवार को बताया कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर कुछ लोगो में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए विभाग का कहना है कि कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि गया कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर दिनांक 15 मार्च 2022 के सापेक्ष चयन परिणाम जारी किया गया था। वहीं चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से बताया गया कि कि इस परीक्षा परिणाम का फिर से अवलोकन करने के बाद यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कुल आठ पदों पर त्रुटि हुई है। जिस कारण इन 8 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेश तक स्थगित रखा गया है। ऐसे में इन अभ्यर्थियों में से एक पद अल्मोडा एक पद हरिद्वार तथा जनपद पौडी, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ के दो-दो पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। वहीं बाकी राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के शेष 816 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।

Share This Article
Leave a Comment