मेयर गामा शहर की सफाई व्यवस्था को वेरी वेरी गुड बनाने का चला रहे महाअभियान, लोगों ने गामा के काम का जताया आभार

Web Editor
2 Min Read

मेयर गामा शहर की सफाई व्यवस्था को वेरी वेरी गुड बनाने का चला रहे महाअभियान, लोगों ने गामा के काम का जताया आभार
देहरादून।
देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर महाभियान चलाया जा रहा है। इसके पीछे मकसद है कि आगे शहरों की सफाई रैंकिंग को लेकर होने वाली प्रतियोगिता को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो जाए। मेयर सुनील उनियाल गामा कई दिनों से हर वार्ड में जाकर 3 से 4 घंटे तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही मौके पर जाकर सफाई अभियान चला रहे हैं। साथ ही अभियान के दौरान वार्डों के लोगों की समस्या सुन रहे हैं। इस सफाई अभियान को लेकर जनता की ओर से भी अच्छा फीडबैक मिल रहा है। मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर महा अभियान पूरे 100 वार्ड में चलाया जाएगा। हर वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। जनता से सफाई को लेकर समस्या सुनकर तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगली बार होने वाली शहरों की सफ़ाई रैंकिंग को लेकर तैयारी जोर शोर से है। हमारा मकसद है कि अगली बार देहरादून शहर की रैंकिंग 50 के अंदर आये।

Share This Article
Leave a Comment