लोकायुक्त का जल्द गठन करे भाजपा सरकार: लालचंद शर्मा

Web Editor
2 Min Read

लोकायुक्त का जल्द गठन करे भाजपा सरकार: लालचंद शर्मा
देहरादून।
प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करने वाली भाजपा सरकार आखिर उत्तराखंड में लोकायुक्त के गठन को लेकर क्यों चुप है। यह सवाल अब जनता भी पूछ रही है। कांग्रेस चाहती है कि भाजपा सरकार तत्काल प्रदेश में लोकायुक्त का गठन करें ताकि भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके।
2017 में सीएम की कुर्सी संभालने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़े जोर शोर के साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हुए लोकायुक्त के गठन का प्रस्ताव विधानसभा में रखा गया था। लेकिन नाटकीय अंदाज में खुद सरकार द्वारा ही इसे विधानसभा की प्रवर समिति के हवाले कर दिया गया और आज तक उक्त प्रस्ताव प्रवर समिति के पास धूल फांक रहा है। ऐसे में अब भाजपा नेता राज्य में नए लोकायुक्त गठन की बात कर रहे हैं। कांग्रेस महमगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा का कहना है कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने 100 दिन में लोकायुक्त गठन का वायदा जनता से किया था। लेकिन अब भाजपा की दूसरी बार सरकार आ गई है। इसके बावजूद लोकायुक्त का गठन नहीं किया जा रहा है। पहले भाजपा नेता प्रवर समिति की रिपोर्ट तो तलाश ले। 6 साल में जो रिपोर्ट नहीं देखी गई। उस पर यह लोकायुक्त गठन की बात कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द राज्य में लोकायुक्त का गठन किया जाए ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ ठीक से लड़ा जा सके।


 

Share This Article
Leave a Comment