यहां नदी में गिरी कार, 9 लोगों की मौत

Web Editor
1 Min Read

यहां नदी में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
देहरादून।
शुक्रवार सुबह रामनगर के पास ढेला नदी में पर्यटकों की अर्टिगा कार गिर गई। हादसे में कार में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। कार पंजाब नंबर की है। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक हादसा आज सुबह 5 बजे हुआ। पंजाब नंबर की अर्टिगा कार में पंजाब के लोग थे। कार हादसे में मारे गए सभी 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण ओवर स्पीड बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment