चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा ने सीएम धामी को किया प्रत्याशी घोषित

Web Editor
1 Min Read

चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा ने सीएम धामी को किया प्रत्याशी घोषित

देहरादून।

भाजपा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आपको बता दें  कुछ दिनों पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने चंपावत में उपचुनाव की घोषणा की थी। जिसके बाद से भाजपा ने वहां पर तैयारियां शुरू कर दी थी।  2022 के चुनाव में कैलाश गहतोड़ी चंपावत से चुनाव जीते थे।  धामी के लिए उन्होंने अपनी सीट खाली कर दी थी। ऐसे में भाजपा ने आज धामी को  प्रत्याशी घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment