विवादित बयान पर कांग्रेस ने पार्षद को किया निलंबित, तीन दिन में मांगा जवाब

Web Editor
1 Min Read

विवादित बयान पर कांग्रेस ने पार्षद को किया निलंबित, तीन दिन में मांगा जवाब
देहरादून। नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारी राजेश रावत के खिलाफ विवादित बयानबाजी करने वाली महिला पार्षद मीना बिष्ट को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने महिला पार्षद मीना बिष्ट का निलंबन पत्र जारी किया। माहरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही आंदोलनकारियो का सम्मान किया है। उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले की पार्टी में कोई जगह नहीं है। इससे पूर्व हरीश रावत भी महिला पार्षद के बयान की निंदा कर चुके हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment