माणा में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का शुभारम्भ

JJTK Desk
2 Min Read

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने जनपद चमोली में स्थिति भारत के प्रथम गाँव माणा में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। यह महोत्सव भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, पर्यटकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर गढ़वाली लोक नृत्य, प्रसिद्ध गढ़वाली बैंड और गायकों के प्रदर्शन और कारीगरों के हस्तशिल्प प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। स्थानीय निवासियों और कारीगरों द्वारा लगाए गए स्टालों में पारंपरिक बुनाई, लकड़ी के हस्तशिल्प और जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। सेना के बैंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि “नो योर आर्मी” प्रदर्शनी ने सेना की भावना और लोगों के साथ जुड़ाव को प्रदर्शित किया। दिन की समाप्ति एक भावपूर्ण अलकनंदा आरती के साथ हुई, जिसमें विश्वास और संस्कृति का संगम था।
यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का एक साधन है, बल्कि सर्दियों के मौसम में पर्यटन को बढ़ावा देने, रिवर्स पलायन, रोजगार सृजन और सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देता है। कारीगरों, किसानों और युवाओं की भागीदारी के साथ, यह आयोजन परंपराओं को संरक्षित करते हुए समुदायों को सशक्त बना रहा है।

Share This Article
Leave a Comment