हीरा सिंह बिष्ट के प्रचार में महा अभियान शुरू,  कांग्रेस नेता टीटू त्यागी बोले इस बार हीरा हीरा

Web Editor
1 Min Read

हीरा सिंह बिष्ट के प्रचार में महा अभियान शुरू,  कांग्रेस नेता टीटू त्यागी बोले इस बार हीरा हीरा

देहरादून।

रायपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीटू त्यागी के नेतृत्व में एमडीडी लए कालोनी, पंच लपुरी, आरके लपुरम, तरला अधोइवाला, प्रगति विहार में जन संपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास को तवज्जो दी है। आज महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी से आम जन त्रस्त है। रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट अनुभवी व्यक्ति है। उनके विधायक बनने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा  जन संपर्क के दौरान प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी,पूर्व पार्षद आनंद त्यागी,पार्षद श्रीमती प्रवेश त्यागी,धर्म सिंह सिगवाल, भीम सिंह करासी,बबलू,रविंद्र चौधरी,विनोद ध्यानी अजय प्रकाश,यशवंत भंडारी,बाबू, फेईम,अनिल वर्मा, गुड्डू,मन्नू,सोनू,अजय ठाकुर आदि उपस्थित थे ।

Share This Article
Leave a Comment