बड़ी खबर: दून अस्पताल में अब केवल कोरोना मरीज ही होंगे भर्ती, ओपीडी पंजीकरण का समय घटाया, सामान्य सर्जरी भी बंद

Web Editor
1 Min Read

बड़ी खबर: दून अस्पताल में अब केवल कोरोना मरीज ही होंगे भर्ती, ओपीडी पंजीकरण का समय घटाया, सामान्य सर्जरी भी बंद
देहरादून।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दून अस्पताल में अब कोरोना मरीज ही भर्ती होंगे। साथ ही भीड़ कम करने के लिए ओपीडी पंजीकरण का समय ढाई घंटा घटा दिया गया है। अब पंजीकरण सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच ही होगा। जबकि अभी तक इसका समय दोपहर 2.30 तक था। अब सामान्य मरीज भर्ती नहीं होंगे। अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक एवं कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर डा एनएस खत्री ने बताया कि सोमवार से ओपीडी पंजीकरण सिर्फ तीन घंटे किया जाएगा। अस्पताल आकर पंजीकरण कराने बजाए लोग आनलाइन अपाइंटमेंट भी ले सकते हैं।डा खत्री ने बताया कि कोविड-हास्पिटल होने के नाते अस्पताल में अब सिर्फ कोरोना के ही मरीज भर्ती किए जाएंगे।  जो सामान्य मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, उनका उपचार चलता रहेगा। नए मरीज भर्ती नहीं होंगे। ये मरीज जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन एवं गांधी शताब्दी अस्पताल) भेजे जाएंगे।
यहां लें आनलाइन आपाइंटमेंट
ors.gov.in

Share This Article
Leave a Comment