पीएम मोदी का काफिला रोकने की घटना पर भाजपाइयों का पंजाब सरकार के खिलाफ देहरादून में जगह जगह प्रदर्शन, भारी आक्रोश

Web Editor
3 Min Read

पीएम मोदी का काफिला रोकने की घटना पर भाजपाईयों का देहरादून में जगह जगह प्रदर्शन, भारी आक्रोश
देहरादून।
बीते बुधवार को पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले को कई लोगों की ओर से रोके जाने की घटना पर देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए और भारी आक्रोश जताया। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के पास पहुंचे और वहां जमकर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी एवं युवा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री उत्तराखंड प्रभारी तजिंदर बग्गा की उपस्थिति में युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कल पंजाब सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की गई शर्मनाक घटना के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री देश का गौरव है। उनके साथ ऐसी शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। देश के प्रधानमंत्री का ऐसा अपमान ये देश और देश का एक एक युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड युवा मोर्चा के प्रभारी तजिंदर बग्गा ने कहा की देश का प्रधानमंत्री केवल एक दल का नेता नही होता है, वो पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। शायद पंजाब की कांग्रेस सरकार नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री नही मानती , तभी पंजाब सरकार ने ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। ये अपमान केवल देश के प्रधानमंत्री का नही है बल्कि ये पूरे भारत देश का अपमान है। ऐसी शर्मनाक घटना के जिम्मेदार लोगो पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की प्रधानमंत्री के साथ की गई ऐसी शर्मनाक घटना का युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। ऐसी शर्मनाक घटना से कांग्रेस ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट जी, पूर्व राज्य मंत्री श्री रविंद्र कटारिया जी, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान जी, श्री लच्छू गुप्ता जी, महानगर महामंत्री शंकर रावत, कुलदीप पंत, भावना चौधरी, तरुण जैन, अक्षत जैन, सत्यम अरोड़ा, साक्षी शंकर, समीर डोभाल, शुभम जैन, सौरभ नौडियाल, शुभम रावत, संदीप बिजलवान, आदित्य नय्यर, ऋषभ पाल, शुभम नेगी, अजय राणा, शेखर भाटी, ईश्वर थापा, अतुल बिष्ट, अनस, सत्यम शर्मा, दीपक सोनकर, मनुज शर्मा, ललित, पारस सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वही भाजपा नेताओं ने रिस्पना पुल के पास पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा नेता रंजीत भंडारी, नीरू भट्ट, सुभाष यादव, गणेश सिलमाना आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलाराम बाजार चौक पर भी जमकर प्रदर्शन किया।

Share This Article
Leave a Comment