रायपुर विधानसभा से कांग्रेस नेता टीटू त्यागी ने महँगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर निकाली जन जागरूकता पदयात्रा

Web Editor
2 Min Read

रायपुर विधानसभा से कांग्रेस नेता टीटू त्यागी ने महँगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर निकाली जन जागरूकता पदयात्रा
देहरादून।
रायपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए कालोनी चंदर रोड पर एकत्र होकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी के नेतृत्व में एमडीडीए चंद्र रोड से जन जागरूकता पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा दिव्य विहार, प्रगति विहार,आजाद नगर, चूना भट्टा रायपुर रोड सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से निकाली। पदयात्रा में पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, सूरत सिंह नेगी,महेश जोशी ,आनंद त्यागी, मन्नू रावत,पार्षद प्रवेश त्यागी मुख्य रूप से मौजूद थे । पदयात्रा में वक्ताओ ने कहा की जनता मन बना चुकी है और भाजपा को आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी। कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त है। महंगाई काफी है। बेरोजगारी चरम पर है। जिससे आम जनता काफी आहत है। ऐसे में निजात दिलाने को कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है । इस अवसर पर पूर्व पार्षद मूर्ति देवी,आनंद त्यागी, विजय गुप्ता, राम सिंह बिष्ट ,मुकेश रेगमी, रिपु दमन सिंह, रईस फातिमा , संतन सिंह सावित्री थापा, दलीप थपलियाल, महानगर सेवादल अध्यक्ष राज कुमार यादव,मंजू चौहान,इंदु सिंह,सुनीता गुप्ता आशा डांड्रियल,सुनीता थापा,केशर कमल जहां ,किशन पाल,ताहिर हुसैन, राजेश्वरी देवी, गुल्ला, आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment