कांग्रेस नेताओं ने हरबंस कपूर को दी श्रद्धांजलि, शौर्य स्थल तक मार्च किया स्थगित

Web Editor
1 Min Read

देहरादून।
उत्तराखंड के सबसे वरिष्ठ विधायक विधायक हरबंस कपूर के निधन को लेकर कांग्रेस ने शौर्ये स्थल तक किए जाने वाला मार्च स्थगित कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने दिलाराम चौक पर एकत्रित होकर हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि दी और गहरा दुख जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरबंस कपूर का निधन उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है। वह कुशल राजनेता एवम साधारण व्यक्तित्व के धनी थे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment