नगर निगम सीमा क्षेत्र में घरों के भवन कर की वास्तविक स्थिति पता करने के लिए नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। जियोग्राफिक इंफारमेशन सिस्टम मैपिंग (जीआइएस मैपिंग) के तहत सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए निगम की ओर से एक टीम को हायर किया गया है। यह टीम देहरादून शहर में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान मकान मालिक से बिजली और पानी का बिल के साथ ही हाउस टैक्स की पुरानी रसीद ली जा रही है। साथ ही मकान की फोटो भी ली जा रही है। शहर के करीब डेढ़ लाख घरों की जीआइएस मैपिंग होनी है। इससे यह जानना आसान हो जाएगा कि शहर में कितने लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। साथ ही कितने लोगों ने हाउस टैक्स को लेकर अपने भवन का कारपेट एरिया कम दिखाया है। यह सभी हकीकत सामने आ जाएगी। नगर निगम के कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि जीआइएस मैपिंग के जरिए हाउस टैक्स को लेकर घरों की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। आने वाले समय में सभी छूटे मकान हाउस टैक्स के दायरे में आ जाएंगे।
देहरादून में हाउस टैक्स को लेकर जीआइएस मैपिंग शुरू, सभी छूटे मकान आएंगे टैक्स के दायरे में

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment

